शाहजहांपुर: तीन माह से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने नगर निगम के सामने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर।वेतन भुगतान न होने से नाराज़ सफाईकर्मियों ने नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला, जबकि वे नियमित रूप से काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।