शाहजहांपुर: नगर निगम कर्मचारियों को मिलेगा शीतकालीन राहत पैकेज, एक सप्ताह में होगा वितरण: नगर आयुक्त ने दी जानकारी
शाहजहांपुर।नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि नगर निगम के सभी कर्मचारियों को सर्दियों से राहत देने के उद्देश्य से वस्त्र वितरित किए जाएंगे।इस के तहत आउटसोर्सिंग कर्मचारी, नियमित एवं संविदा कर्मचारी शामिल होंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि महिला कर्मचारियों को साड़ियां प्रदान की जाएंगी, जबकि अन्य सभी कर्मचारियों को ट्रैकसूट वितरित किए जाएंगे।