बाढ़: बाढ़ अनुमंडलीय पुस्तकालय के सामने कचरे का अंबार, लोगों में नाराजगी
Barh, Patna | Jul 1, 2026 बाढ़ शहर में सफाई व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं। बुधवार को सुबह 9 बजे स्थानीय नागरिक श्रवण कुमार ब्रह्मचारी ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए बताया कि अनुमंडलीय पुस्तकालय के मुख्य प्रवेश मार्ग के सामने पिछले एक महीने से कचरे का अंबार लगा है,जिससे छात्र, स्थानीय लोग और राहगीर दुर्गंध व गंदगी से परेशान हैं। सफाई नहीं होने से लोगों में नाराज़गी है ।