तिर्वा: जरूरतमंद परिवारों के लिए खाकी बनी सहारा, इंदरगढ़ थाना प्रभारी ने बढ़ाया मदद का हाथ
Tirwa, Kannauj | Sep 27, 2026 इंदरगढ़। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दो जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए इंदरगढ़ थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप आगे आए। पूरा राय निवासी छोटेलाल चोट लगने से परेशान हैं, जबकि गांधीनगर निवासी विधवा राजरानी वाल्मीकि का परिवार भी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ दोनों परिवारों की स्थिति जानी और राशन, कपड़े व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।