धामपुर: नहटौर के नूरपुर मार्ग पर गांव खंडसाल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल
Dhampur, Bijnor | Nov 13, 2025 नहटौर क्षेत्र के गांव नंहेड़ा निवासी रिंकू,सतीश,महेंद्र एक ही बाईक से मजदूरी करके नहटौर से घर वापस लौट रहे थे।गुरूवार की देर सांय करीब 6:30 बजे नहटौर नूरपुर मार्ग पर गांव खंडसाल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए।अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घायलों को सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया।