खैरथल: फर्जी दस्तावेजों से जीते सरपंच चुनाव में कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, अब जाना पड़ेगा जेल
खैरथल तिजारा जिले के सोडावास ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच गीता देवी को फर्जी दस्तावेजों को सहारे चुनाव जीतने के मामले में 3 साल जेल की सजा सुनाई गई है। शनिवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुंडावर के सीजेएम कोर्ट के जज अमर सिंह खारडीया ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। अभियोजक आकाश मीणा के अनुसार 18 सितंबर 2015 को न्यायालय में इस्तगासा दायर किया गया था।