ओबरा: डाला में दूध बेचकर लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, दो लोग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Obra, Sonbhadra | Jun 25, 2026 सोनभद्र जिले के डाला चौकी क्षेत्र में एक बाइक ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पैदल चल रहा युवक और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। यह घटना डाला मस्जिद नाले के पास हुई। नंदू यादव पुत्र कलवंत यादव, निवासी बाड़ी डाला, दूध बेचकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।