रामगंजमण्डी: भटवाड़ा के पास पुलिस की नाकाबंदी में 36.750 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
रामगंजमंडी के मोड़क थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 किलो 750 ग्राम डोडा चूरा जब्त कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9 लाख 51 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई भटवाड़ा रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान की गई। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे जारी प्रेस नोट