बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे, राहगीर और कस्बे के लोग परेशान
Budaun, Budaun | Mar 9, 2026 बदायूं जनपद के उझानी कस्बे में इन दिनों जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़कों, बाजारों और मोहल्लों में कूड़ा जमा होने से जहां बदबू फैल रही है, वहीं राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने सोमवार 5 बजे के आसपास बताया कि जगह - जगह कूड़ा पड़े होने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।