बहराइच: नगरौर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बिहार निवासी श्रमिक की हुई मौत, चाचा से मिलने आया था, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक चाचा से मिलने भट्ठे पर आया था। ईंट भट्ठे पर काम करता था। मृतक सुनील निवासी सोंधी भलुवा, थाना मौली, जिला शेखपुरा, बिहार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सुनील कुछ समय से नगरौर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में अपने चाचा के पास आया था। सड़क हादसे में मौत हो गई हैं।