कोल: भगवान राम पर टिप्पणी को लेकर मित्तल गेट पर करणी सेना ने किया प्रदर्शन, संजय सिंह, मदन मित्रा व आरके चौधरी का फूंका पुतला
Koil, Aligarh | Dec 20, 2025 विपक्षी नेताओं के द्वारा भगवान राम पर की गई टिप्पणी का विरोध बढ़ता जा रहा है। उक्त टिप्पणी के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नुमाइश ग्राउंड के मित्तल गेट पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के द्वारा पुतला फूंका गया है।