कोल: बरौला में पिता-पुत्र को गोली मारने के मामले में JN मेडिकल में इलाज के दौरान पिता की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
Koil, Aligarh | Dec 20, 2025 बरौला में पिता पुत्र को गोली मारने के मामले में तीन दिन बाद पिता की JN मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पूर्व संपत्ति विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों ने पिता पुत्र को गोली मारी थी। हादसे में सोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि उनके पिता प्रवेश को इलाज के लिए JN मेडिकल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान प्रवेश की भी मौत हो गई।