कोल: सिंहपुर में गैस रिसाव से सिलेंडर फटा, मकान की छत फटी, पशु झुलसा, परिवार ने भागकर बचाई जान
Koil, Aligarh | Dec 20, 2025 गांव सिंहपुर में गैस रिसाव होने के चलते मकान में रखा एक घरेलू गैस सिलेंडर अचानक फट गया। गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत फट गई। इस दौरान मकान में बंधा एक पशु भी झुलस गया। आग न बुझने से पीड़ित परिवार के लोग घर से भाग गए और भाग कर अपनी जान बचाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।