बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के होटल डिप्लोमेट में व्यापारी के पचास हजार रुपए चोरी
कोतवाली क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के होटल डिप्लोमेट में लुधियाना के ठहरे हुए कपड़ा व्यापारी का 50 हजार रुपये चोरी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिनमें एक संदिग्ध युवक रात में आता दिखाई दे रहा है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।