होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के सर्किट हाउस में नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर की चर्चा
मंगलवार को प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के सर्किट हाउस पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच नर्मदापुरम शहर से जुड़े विकास कार्यों और नगर पालिका से संबंधित विषयों को लेकर बातचीत हुई।नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री के नर्मदापुरम आगमन पर स्वागत करते हुए शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।