बूरमू: तिरूफाल जलप्रपात घाटी में बोल्डर से लदा हाईवा गड्ढे में गिरा, राहगीरों ने जताई चिंता
Burmu, Ranchi | Apr 18, 2026 बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के सिमावर्ती क्षेत्र प्रसिद्ध तिरूफाल जलप्रपात की घाटी में शनिवार को एक बोल्डर लोड हाईवा (नंबर: जेएच 02 एएन 7546) अनियंत्रित हो गई। लोहे के डिवाइडर तोड़ते हुए वाहन गड्ढे में गिर गई। हाईवा बुढ़मू से राय की ओर जा रही थी। घटना स्थल पर राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने खतरे की आशंका जताई है, क्योंकि दुर्घटना वाली जगह पर लोग आ-जा रहे हैं।