मड़ियाहू: नि:शुल्क नेत्र शिविर में 15 मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए वाराणसी भेजा गया
जौनपुर के मड़ियाहूं के कमरुद्दीनपुर स्थित सर्वेश्वरी महाविद्यालय परिसर में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी एवं शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 50 मरीजों की नेत्र विशेषज्ञों ने जांच की। जांच के दौरान 15 मरीजो