झांसी: अमरपुर गांव में बिजली के तारों की चपेट में आने से दो भैंसों की हुई मौत, तीन झुलसी, दो ग्रामीण भी आए चपेट में
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2025 झांसी के रक्सा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार को सामने आई। जहां अमरपुर गांव में बिजली के तारों की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गईं। हादसे में दो ग्रामीण भी घायल हुए हैं। एक ग्रामीण द्वारा अवैध रूप से बिछाए गए ढीले और कटे बिजली के तारों की चपेट मे आने से दो भैंसों की मौके पर मौत हो गई।