झांसी: बरुआसागर काशीराम कॉलोनी के निवासियों ने बिजली कटौती से परेशान होकर किया सड़क जाम, कहा- एक हफ्ते से नहीं आ रही बिजली
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2025 झांसी जिले के बरुआसागर नगर में पिछले एक हफ्ते से जारी बिजली कटौती से नाराज काशीराम कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को नगर के बस स्टैंड के पास सड़क मार्ग जाम कर दिया। इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की निवासियों का आरोप है कि लगातार बिजली गुल रहने से उन्हें भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है