झांसी: पिछोर में कुत्ते की मौत मामले में थाने पहुंची युवतियां, कहा- स्कूटी सवार ने कुत्ते को तब तक घसीटा, जब तक वह मर नहीं गया
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2025 झांसी में कुत्ते को गाड़ी से बांधकर घसीटने वाले युवक के खिलाफ पशु प्रेमी युवतियों ने नवाबाद थाने मंगलवार की दोपहर 2:00 में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने बचने के लिए कुत्ते को मरा हुआ बताया था। लेकिन अब वह CCTV वीडियो लाई हैं, जिसमें कुत्ते को चीखते हुए देखा जा सकता है।