नकुड: मोहड़ा रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत
गुरुवार देर रात मोहड़ा गेट के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान अमरीश पुत्र मांगू निवासी मोहड़ा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई