मंझनपुर: शीतला धाम में मामूली बात लो लेकर दबंग ने युवक को लाठी-डंडे से जमकर पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस से शिकायत
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर का रहने वाला पीड़ित युवक किसी काम से शीतला धाम गया हुआ था। जहां पर मामूली बात को लेकर एक दबंग ने गाली गलौज कर दिया जब इसका युवक ने विरोध किया तो उक्त दबंग ने युवक को लाठी डंडे से जमकर पीटने लगा। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।