मंझनपुर: गौरा डेरा पर पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा डेरा पर दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि, काफी दिनों से दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश चल रही थी इसी को लेकर आज दोनों पक्ष सामने आ गए। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस जांच में जुटी है।