गुना नगर: महूखान: आंगन में नहाते समय पति-पत्नी को लगा करंट, भाई ने बचाई जान, टला बड़ा हादसा
गुना के माहू खान इलाके में 20 मई शाम करीब 7:30 बजे नहाते समय युवक पर बिजली की डोरी गिरने से पति-पत्नी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को तड़पता देख युवक के भाई ने तुरंत तार काटकर उनकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल दंपति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।