सूरतगढ़ की रोही क्षेत्र में एक किसान की ग्वार की फसल मारपीट कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भैरूपुरा सीलवानी गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से रविवार शाम इसकी जानकारी मिली। बताया कि वार्ड 4 क्षेत्र के कई लोगों पर मारपीट कर फसल ले जाने का आरोप है। पुलिस ने दिए गए परिवाद के आधार पर पड़ताल शुरू की है।