सूरजपुर: वार्ड-16 में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न
नगर के वार्ड क्रमांक 16 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम लता राजवाड़े द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री प्रमोद तायल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य के शुभारंभ की कामना की गई।