चांदपुर: चांदपुर के गांव हैजरपुर में घरेलू उपकरण में करंट आने से महिला की हुई मौत
बिजनौर में सोमवार सुबह करीब 7 बजे चांदपुर के गांव हैजरपुर में घरेलू उपकरण में करंट आने से एक महिला की मौत हो गई जय सिंह की 30 वर्षीय पत्नी रीना अपने घर में पोछा लगा रही थी इसी दौरान घरेलू उपकरण में करंट आया और छूने से उसकी मौत हो गई परिजन रीना को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने रीना को मृत घोषित कर दिया बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया