दनियावां: दनियावां बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी मामले में पुलिस को नहीं मिला अहम सुराग।
रविवार की रात्रि दनियावा के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम द्वारा भी जाँच करवाया है। लेकिन कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया है। आसपास में लगे सीसीटीवी कमरे में एक स्कूटी सवार दुकान से बाईपास की ओर कई बार आया-गया है। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बतायी कि जल्द ही मामले का उदभेदन हो जायेगा।