कोटा में 17 जून को होने वाले राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा आयोजित की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री अशोक चांदना सभा में पहुंचे और कोचिंग छात्रों से बड़ी संख्या में राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। सभा में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम, देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Ladpura, Kota | Jun 16, 2026