रावतभाटा: रावतभाटा में पानी संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ धरना, ट्यूबवेल कब्जे के गंभीर आरोप से बढ़ा विवाद
विजय सिंह ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि बाडोलिया गांव में गहराते पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी ट्यूबवेल पर पूर्व सरपंच पति का कब्जा है, जिससे आम लोगों को पानी नहीं मिल रहा। महिलाओं ने दूरी से पानी लाने की मजबूरी बताई और जल्द समाधान व निष्पक्ष जांच की मांग की।