कुटुंबा: पेड़ पर आम तोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा
अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में एक हादसे में 20 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक की पहचान डुमरी गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार पेशे से टेंट हाउस में काम करता है और दरियापुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में काम