सुल्तानगंज: श्रावणी मेला की आहट: अजगैबीनाथ धाम पहुंचने लगे बंगाल के कांवरिये, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा सुल्तानगंज
सुल्तानगंज: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ धाम में देश के विभिन्न राज्यों से शिवभक्त कांवरियों का आगमन लगातार बढ़ने लगा है। सावन माह शुरू होने से पहले ही पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु पहले उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा