चक्रधरपुर की पोड़ाहाट स्टेडियम में मंगलवार दिन के एक बजे मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुखराम उरांव ने दीप जलाकर किया।