ओरमांझी: मोरहाबादी मैदान में ओला, उबर और रैपिडो के ड्राइवरों ने कम पैसे मिलने पर किया प्रदर्शन
मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ओला, उबर और रैपिडो के ड्राइवरों ने कम पैसे मिलने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ओला, उबर और रैपिडो के काफी संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे। इस मौके पर ड्राइवरों ने कहा कि पहले हमे 10 किलोमीटर के लिए 300 रुपए मिलते थे वहीं अब मात्र 150 रुपए मिल रहे हैं।