ओरमांझी: चाडू पंचायत के नगडू, चाडू और खलारी गांव में राज्यसभा सांसद ने तड़ित चालक यंत्र बांटे
ओरमांझी स्थित चाडू पंचायत के नगडू, चाडू, और खलारी गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने तड़ित चालक यंत्र का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तड़ित चालक यंत्र क्षेत्रों में बार-बार होने वाली आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से होने वाली जनहानि को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे ग्रामीण जनजीवन अधिक सुरक्षित होगा।