इंदरगढ़: नगर के मणिपुरा मोहल्ले में महिला ने पति-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मणिपुरा मोहल्ले में 27 वर्षीय महिला ने पति और ससुर पर दहेज मांगने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि फरियादिया उषा पुत्री शोभाराम कुशवाहा, उम्र 27 वर्ष, निवासी अकोला थाना धीरपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उषा ने बताया कि 9 जून को उसके पति संजय कुशवाहा और ससुर रामजी कुशवाहा ने दहेज की मांग