आंवला: आंवला में 5 वर्षीय मासूम का शव तालाब में मिला, बच्चा तीन महीने से लापता था, हत्या की आशंका
Aonla, Bareilly | Mar 28, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में शनिवार दोपहर एक बजे तीन महीने से लापता 5 वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक बच्चे की पहचान सोनू कश्यप के रूप में हुई है।