गोंडा: भारत बंद को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Gonda, Gonda | Aug 21, 2024 गोंडा में भारत बंद को लेकर बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांधी पार्क में एकत्रित हुए, जहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले थे। तभी पुलिस कर्मियों ने गांधी पार्क गेट के पास ही रोक लिया।जहां पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।