गोंडा: संविदा बिजली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
Gonda, Gonda | Aug 20, 2024 उ.प्र.पॉवर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों संविदा बिजली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बावजूद, अधिशासी अभियंता द्वारा संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न कर कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किया जा रहा है।