गोंडा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने किया जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, CHC अधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Gonda, Gonda | Aug 20, 2024 मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में DM नेहा शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान DM नेहा शर्मा ने सभी CHC अधीक्षकों को CHC पर ही निवास करने व CHC परिसर में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।