जबलपुर: ₹66 लाख के गबन का मामला: मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने की कार्रवाई, थाने में शिकायत, दो कर्मचारियों का हुआ तबादला
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में 66 लाख 45 हजार 622 रुपए से जुड़े वित्तीय अनियमितता के मामले में गठित 3 सदस्य कमेटी ने जांच शुरू कर दी है, जांच की पारदर्शिता को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जांच के घेरे में आए कैश शाखा के दो कर्मचारियों का तबादला दूसरे विभागों में कर दिया है। एक कर्मचारी को पीडियाट्रिक विभाग और दूसरे को स्टूडेंट सेक्शन में भेजा