बांका: बांका में खरीफ महाभियान में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Banka, Banka | Jun 14, 2026 ई-किसान भवन में रविवार की दोपहर 12 बजे आत्मा के सौजन्य से प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।