केवटी रनवे: दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF के हवाले, 145 जवानों की तैनाती, देश का 72वां CISF संरक्षित एयरपोर्ट
दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया। प्रारंभिक चरण में 145 CISF जवानों की तैनाती की गई है, जो अब एयरपोर्ट की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इस कदम के साथ दरभंगा एयरपोर्ट देश का 72वां ऐसा हवाई अड्डा बन गया है,