पनागर: ग्राम चांटी में पुल पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
ग्राम चांटी स्थित पुल पर बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक 45 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ देखा। शव की हालत देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अधारताल पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया