बेलदौर: बेलदौर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी गोली लगने से गिरफ्तार
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव निवासी मु. बुद्दीन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने देर रात करीब दो बजे सुखा