खरगोन। जिले के आदर्श नगर (जैतापुर) में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के बाद एक मेधावी छात्र की मौत से मातम पसर गया। वैदिक राठौड़ नाम के छात्र ने बुधवार शाम अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि वैदिक 67 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में सफल रहा था, लेकिन इसके बावजूद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।