अरनोद: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दलोट की मृतका के परिजनों को मिला ₹2 लाख का बीमा लाभ
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत प्रतापगढ़ जिले के दलोट कस्बे की निवासी स्वर्गीय सागर देवी कुमावत के परिवार को दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत नामांकित उत्तराधिकारी एवं पुत्र भगवतीलाल कुमावत को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया। यह चेक मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक के द