सिकंदराराऊ: हुसैनपुर के पास कार सवारों द्वारा रील बनाने के चक्कर में घायल हुए बाइक सवार युवक को डॉक्टर ने किया रेफर
हुसैनपुर के पास दो कारों में सवार युवकों के द्वारा रील बनाई जा रही थी। अचानक एक कार का उन लोगों द्वारा दरवाजा खोल दिया जिसमें पीछे से आ रहा मयंक बाइक सहित घुस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर उपचार के लिए रेफर कर दिया है।