मड़िहान: थाना मड़िहान पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के संबंध में लिखित तहरीर दी जिसमें पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत विवेचना प्रारंभ हुई। उसी कड़ी में मंगलवार की शाम 5:00 बजे मड़िहान प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अंकित कोल पुत्र तोलन कोल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।