बदहाल सड़क पर भाजपा नेता का वीडियो वायरल, खोली सरकार की पोल...टिकट की दावेदारी
भाजपा के सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह क्षेत्र की बदहाल सड़क की स्थिति दिखाते हुए स्थानीय विधायक और सरकार के विकास के दावों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के साथ उन्होंने विधानसभा टिकट को लेकर अपनी दावेदारी भी पेश की है। उनका कहना है कि यदि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला तो विधानसभा क्षेत्र में बेहतर और चमचमाती सड़कें बनाई जाएंगी। अब यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
#Uttarakhand #BJP #KamleshUniyal #ViralVideo #RoadIssue #Development #UttarakhandPolitics #AssemblyElection2027 #PahadSamachar